Search

 
 
 

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के ICU में 15 जूनियर डॉक्टर ड्यूटी से नदारद, अधीक्षक ने किया शो-कॉज

एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में तैनात 15 नॉन-एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं मिले. अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने सभी संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल के आईसीयू में तैनात 15 नॉन-एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं मिले. अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने सभी संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्हें 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है.

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, संबंधित डॉक्टरों की ड्यूटी आईसीयू की दूसरी और तीसरी शिफ्ट में लगाई गई थी. निरीक्षण के दौरान जब उपस्थिति की जांच की गई, तो कई डॉक्टर अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिले. इसके बाद सभी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया.

 

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि डॉक्टरों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी डॉक्टरों को अपने विभागाध्यक्ष की टिप्पणी के साथ लिखित स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश दिया गया है.

 

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आईसीयू गंभीर मरीजों के इलाज का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है, जहां चौबीसों घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी जरूरी होती है. ऐसे में ड्यूटी से अनुपस्थित रहना न सिर्फ इलाज व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी असर डाल सकता है.

 

इस पूरे मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी दे दी गई है. अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही