Search

 
 
 

Dhanbad News: एसआईआर में लापरवाही पड़ी भारी, पुटकी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.
 
लोकेश बारंगे, अनुमंडल पदाधिकारी

Dhanbad: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, 40-धनबाद विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने राजकीय मध्य विद्यालय, पुटकी के प्रभारी प्रधानाध्यापक भागीरथ कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. 

 


अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11:45 बजे उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-409, मध्य विद्यालय पुटकी (नया भवन, पूर्वी भाग) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद पाया गया जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हो रहा था.उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सभी ऐसे विद्यालय भवनों के गेट खुले रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं जहां मतदान केंद्र संचालित हैं. इसका उद्देश्य बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है.

 


निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय का गेट बंद होने के कारण मतदान केंद्र संख्या-409 की बीएलओ को मजबूरन निकटवर्ती उच्च विद्यालय, पुटकी में बैठकर अपना कार्य करना पड़ रहा था. इससे न केवल निर्वाचन कार्य बाधित हुआ, बल्कि संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को भी अपने आवेदन और अन्य कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 


एसडीएम लोकेश बारंगे ने इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूछा है कि किन परिस्थितियों में उनके स्तर से मतदान केंद्र परिसर बंद रखा गया और निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न हुई. उन्हें पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो मामले की रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को भेजी जाएगी तथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही