Search

 
 
 

Jamshedpur News: 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर, एग्रीको कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर, एग्रीको कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

 

मृतका की पहचान संगीता कुमारी (20) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार को अपने एक परिचित युवक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रही थी. कई बार कॉल करने के बावजूद बात नहीं हो सकी. इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

 

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही