Search

 
 
 

विक्षिप्त ने सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस को किया परेशान, भेजा गया रिनपास

सिविल कोर्ट परिसर में आज एक विक्षिप्त ने पुलिस कर्मियों को परेशान किया. तीन पुलिसकर्मी उसे नियंत्रित करने में लगे रहे, पुलिसकर्मी उसे रस्सी में बांधकर कोर्ट लेकर आए थे, ताकि उसे कोर्ट की अनुमति से कांके स्थित रिनपास में भर्ती किया जा सके. दोपहर 1:00 बजे पुलिस उसे कार में बैठकर कोर्ट परिसर लाई थी.
 

Ranchi: सिविल कोर्ट परिसर में आज एक विक्षिप्त ने पुलिस कर्मियों को परेशान किया. तीन पुलिसकर्मी उसे नियंत्रित करने में लगे रहे, पुलिसकर्मी उसे रस्सी में बांधकर कोर्ट लेकर आए थे, ताकि उसे कोर्ट की अनुमति से कांके स्थित रिनपास में भर्ती किया जा सके. दोपहर 1:00 बजे पुलिस उसे कार में बैठकर कोर्ट परिसर लाई थी. पुलिसकर्मियों ने उसे जबरदस्ती पानी पिलाया.

 

 

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उसे 1:20 पर कोर्ट परिसर से ले जाया गया. कुछ लोगों ने बताया कि इस विक्षिप्त को कल रात वास्तु विहार फेस 4 , कांके बुकरू शारदा ग्लोबल स्कूल के निकट देखा गया था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस पहुंची. तब विक्षिप्त खेत में भाग गया था. बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा और कोर्ट की अनुमति के लिए कोर्ट परिसर लाया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही