Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur  News : NH-33 पर बाइक फिसलने से युवक घायल, हालत गंभीर

एमजीएम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. श्रीघुटू के पास एनएच-33 पर बाइक फिसलने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  एमजीएम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. श्रीघुटू के पास एनएच-33 पर बाइक फिसलने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मदनाबेड़ा गांव निवासी रोहित धीवर के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार रोहित आदित्यपुर स्थित एक कंपनी में काम करता है. सोमवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान श्रीघुटू के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. तेज रफ्तार होने के कारण रोहित सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई.

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की. लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी की एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही