Search

 
 
 

Jamshedpur News : पोटका के पांडरशोली में बनेगा 220 केवी का ग्रिड सबस्टेशन, विधायक ने किया शिलान्यास

Jamshedpur News: विधायक संजीव सरदार ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को मजबूत करना विकास के लिए बेहद जरूरी है.
 
ग्रिड सबस्टेशन का शिलान्यास करते विधायक संजीव सरदार.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है. पोटका प्रखंड की हरिणा पंचायत के पामडरशोली में 220 केवी क्षमता वाले जादूगोड़ा (न्यू) ग्रिड सबस्टेशन का निर्माण किया जाएगा. झारखंड सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने भूमि पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया. मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें


इस ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण जेबीवीएनएल करायेगा. ग्रिड सब-स्टेशन  बनने से पोटका और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है. विधायक संजीव सरदार ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को मजबूत करना विकास के लिए बेहद जरूरी है. 


उन्होंने कहा कि इस ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण से पोटका क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों, दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और स्थानीय उद्योगों को भी फायदा होगा. उनका प्रयास है कि गांवों में भी शहरों जैसी बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचे.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही