Jamshedpur News : जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अस्पताल में लगी एक लिफ्ट शनिवार को अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिससे लिफ्ट पर सवार करीब 25 मरीज और उनके परिजन अंदर ही फंस गए. वे करीब आधा घंटा तक फंसे रहे. तकनीशियन ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें
इस घटना से अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है कि लिफ्ट की चाबियों को संभालने की जिम्मेदारी होमगार्ड के जवानों पर थी. जब तकनीशियन ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने के लिए चाबी मांगी, तो जवानों ने चाबियां खो जाने की बात कहकर अपने हाथ खड़े कर दिए.
आखिरकार तकनीशियन ने पुरानी चाबियों का इस्तेमाल कर किसी तरह लिफ्ट को खोला. ज्ञात हो कि एमजीएम अस्पताल आए दिन अपनी लचर व्यवस्था और लापरवाही के लिए चर्चा में रहता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

