Search

 
 
 

Jamshedpur News : मुसाबनी में टाटा मैजिक वाहन से 26 कार्टन अवैध शराब जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

मुसाबनी थाने की पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर टाटा मैजिक वाहन से 26 कार्टन अवैध शराब जब्त की है. वाहन के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाने की पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर टाटा मैजिक वाहन से 26 कार्टन अवैध शराब जब्त की है. वाहन के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार चालक-खलासी के साथ पुलिस की टीम. 


पुलिस को बुधवार की आधी रात गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग के टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब की खेप मुसाबनी क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर एचसीएल के प्रशिक्षण भवन के सामने वाहन जांच अभियान शुरू किया.

 


पुलिस की टीम वहां से गुजर रहे टाटा मैजिक (जेएच05बीएन-2155) को रोककर तलाशी ली. वाहन से 25 कार्टन किंगफिशर बीयर की 300 बोतलें और एक कार्टन 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलाइट व्हिस्की की 12 बोतलें बरामद की गईं. पुलिस ने शराब सहित टाटा मैजिक को जब्त कर लिया.


चालक जानूम सिंह सुंडी व खलासी सोमा पूर्ति ने पुलिस को बताया कि शराब जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से लोड की गई थी. इसे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बुधराम बेसरा के घर पहुंचाया जाना था. जांच में सामने आया कि जब्त टाटा मैजिक वाहन बुधराम बेसरा के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस ने चालक व खलासी को गिरफ्तार करते हुए वाहन मालिक बुधराम बेसरा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही