Search

 
 
 

Jamshedpur News : हल्दीपोखर में बारिश से 3 घर जमींदोज, 12 क्षतिग्रस्त,  CO ने लिया जायजा

Jamshedpur News : जमशेदपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है. 24 घंटे से हो रही बारिश से हल्दीपोखर क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. भारी बारिश से तीन कच्चे घर जमींदोज हो गए, जबकि करीब एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है.
 
पीड़ितों को दिया गया तिरपाल.

Jamshedpur News : जमशेदपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है. 24 घंटे से हो रही बारिश से हल्दीपोखर क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. भारी बारिश से तीन कच्चे घर जमींदोज हो गए, जबकि करीब एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है. घर गिरने से परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है. वे फिलहाल सुरक्षित जगह पर रहने को मजबूर हैं.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


जानकारी मिलते ही पोटका सीओ निकिता बाला ने त्वरित संज्ञान लिया. प्रशासन बारिश से हुए नुकसान का आकलन करा रहा है. क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है. ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके.


प्रभावित परिवारों को दिया गया तिरपाल

 बारिश से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर तिरपाल उपलब्ध कराया गया है. प्रशासन की ओर से उन्हें जरूरी सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. सीओ निकिता बाला ने बताया कि क्षतिग्रस्त मकानों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही