Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में अवैध बालू लदे 3 हाइवा व ट्रैक्टर जब्त

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई. 

 

यहां एक धर्मकांटा के किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन हाइवा वाहनों की जब सघन जांच की गई, तो उनके अंदर भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाया जा रहा बालू (रेत) पाया गया, जिसके परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज़ या चालान चालक दल के पास उपलब्ध नहीं था. स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल जिला खान निरीक्षक (माइनिंग इंस्पेक्टर) से समन्वय स्थापित किया और उनके निर्देश पर तीनों हाइवा को ज़ब्त कर लिया.


इसी कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को भी रंगे हाथों पकड़ा गया. सुरक्षा और आगे की जांच के लिए चारों वाहनों को जब्त कर बहरागोड़ा थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है. खान विभाग मामले में आगे की कार्रवाई जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही