Search

 
 
 

Jamshedpur News : महिला से चेन छिनतई मामले में 3 बदमाश लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उलीडीह ओपी क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह ओपी क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल, हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला शामिल हैं. 

 


यह जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से लूटी गई सोने की चेन, एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल, एक डोंगल बरामद किया है. ज्ञात हो कि बाइक सवार लुटेरों ने 1 अगस्त को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों के बारे में पता लगाया. सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम ने जांच में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली. इसके बाद उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई.


3 अगस्त की रात पुलिस को पता चला कि तीन लोग एक जर्जर क्वार्टर में एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम ने उन्हें घेरकर दबोच लिया. पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी एनएच-33 पर लूट की नई वारदात की तैयारी में थे. कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही