Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आदित्यपुर से चलेंगी 4 पैसेंजर ट्रेनें

चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार पैसेंजर ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक इन ट्रेनों का परिचालन टाटानगर स्टेशन की बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार पैसेंजर ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक इन ट्रेनों का परिचालन टाटानगर स्टेशन की बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जाएगा. इस संबंध में चक्रधरपुर मंडल के पीआरओ सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जानकारी दी है.

 

Uploaded Image

ट्रेन की फाइल फोटो.


यह अस्थायी व्यवस्था 27 जुलाई से प्रभावी होगी और 10 अगस्त  तक लागू रहेगी. इस दौरान संबंधित ट्रेनों के प्रारंभ और समापन स्टेशन टाटानगर की जगह आदित्यपुर होगा. ट्रेन संख्या 68004 गुवा-टाटानगर अब गुवा और आदित्यपुर के बीच चलेगी और रात 10:45 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 68019 टाटानगर-गुवा अब आदित्यपुर स्टेशन सुबह 7:40 बजे रवाना होगी.

 


आदित्यपुर से दो अन्य ट्रेनों का परिचालन भी 


इसी अवधि में ट्रेन संख्या 68020 गुवा-टाटानगर अब गुवा-आदित्यपुर के बीच चलेगी और शाम 7:15 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 68009 टाटानगर-चक्रधरपुर अब आदित्यपुर-चक्रधरपुर के बीच चलेगी और शाम 7:45 बजे आदित्यपुर से प्रस्थान करेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही