Search

 
 
 

Jamshedpur News : टेल्को में ₹63,200 की साइबर ठगी, OTP शेयर करते ही खाते से निकले रुपए

Jamshedpur News : पुलिस के अनुसार, जिस नंबर से राजेश को कॉल आई थी, उस अज्ञात धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में एक मोबाइल नंबर का जिक्र है. पुलिस अब इस नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही है.
 
फाइल फोटो.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. टेल्को कॉलोनी के रहने वाले राजेश गिरी को को एक अनजान कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने ओटीपी मांगा. राजेश ने ओटीपी बता दिया. इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 63,200 रुपये निकल गए. राजेश ने मामले की शिकायत टेल्को थाना में की. 

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, जिस नंबर से राजेश को कॉल आई थी, उस अज्ञात धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में एक मोबाइल नंबर का जिक्र है. पुलिस अब इस नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही ठगी के तरीके और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है.


ज्ञात हो कि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में साइबर ठगी के मामले बढ़ें  हैं. जादूगोड़ा में भी साइबर अपराध के मामले चर्चे में हैं. पुलिस ने लोगों से अनजान कॉल पर ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही