Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि यह मामला 5 जनवरी का है. पुलिस ने तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अख्तर अंसारी का नाम भी बताया था.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी अख्तर अंसारी उर्फ अतरउद्दीन अंसारी कपाली गौस नगर का रहने वाला है.

 

मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि यह मामला 5 जनवरी का है. पुलिस ने तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अख्तर अंसारी का नाम भी बताया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था.

 

सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अख्तर अपने घर आया हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपाली के गौस नगर स्थित उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही