Search

 
 
 

Jamshedpur News : अरोरा फ्रूट्स फैक्ट्री में हादसा, महिला कर्मी की मशीन गिरने से मौत

दित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अरोरा फ्रूट्स एंड पिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री में काम करने वाली मिरूडीह निवासी महिला कर्मी जोबा मुंडा की मशीन गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
 

Jamshedpur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अरोरा फ्रूट्स एंड पिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री में काम करने वाली मिरूडीह निवासी महिला कर्मी जोबा मुंडा की मशीन गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों के मुताबिक, जोबा मुंडा रोज की तरह शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर फैक्ट्री पहुंची थी.


बताया गया कि उसे काम के लिए कंपनी के दूसरे प्लांट में भेजा गया था. इसी दौरान काम करते समय अचानक एक भारी मशीन उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद फैक्ट्री कर्मियों द्वारा आनन-फानन में उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल शव टीएमएच में रखा गया है.


मामले की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम पार्टी के कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, रुपेश गोराई और राज महतो समेत कई कार्यकर्ता फैक्ट्री पहुंचे. पार्टी नेताओं ने कंपनी प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए.


कार्यकर्ताओं का कहना है कि फैक्ट्री में मजदूरों से 8 घंटे काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें सिर्फ 420 रुपये मजदूरी दी जाती है. साथ ही कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं. नेताओं ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन मामले को दबाने और घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा है.


हादसे के बाद मृतका के परिजन फैक्ट्री पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन से बातचीत शुरू हुई. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही