Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : टाटा स्टील कलर्स में हादसा, मशीन की चपेट में आकर कर्मचारी का हाथ कटा

जमशेदपुर के टाटा स्टील कलर्स में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी सन्नी चौधरी का दाहिना हाथ मशीन से कट गया. उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया. उसे अस्पताल के सीसीयू में भर्ती किया गया है. उ
Advertisement
Advertisement
अस्तपाल में इलाजरत घायल कर्मी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटा स्टील कलर्स में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी सन्नी चौधरी का दाहिना हाथ मशीन से कट गया. उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया. उसे अस्पताल के सीसीयू में भर्ती किया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

 


जानकारी के अनुसार, बारीडीह निवासी सन्नी चौधरी टाटा स्टील कलर्स के मैकेनिकल विभाग में शाम्भवी इंटरप्राइजेज के अधीन पिछले करीब आठ वर्षों से कार्यरत हैं. रविवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी के दौरान वह अचानक मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां, उनका इलाज जारी है.


हादसे की सूचना मिलते ही टाटा स्टील कलर्स के वरिष्ठ अधिकारी और शाम्भवी इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि टीएमएच पहुंचे और घायल कर्मचारी के परिजनों से मुलाकात की. घटना को लेकर कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.


घायल कर्मचारी के मामा दीपक कुमार ने कहा कि परिवार चाहता है कि सन्नी चौधरी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रबंधन स्थायी नौकरी का लिखित आश्वासन दे. साथ ही इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठाए और उचित मुआवजा भी लिखित गारंटी दी जाए. फिलहाल इस मामले में प्रबंधन की ओर से कोई लिखित घोषणा नहीं की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही