Search

 
 
 

Jamshedpur News: मानगो में ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री का आरोपी गिरफ्तार, 71 पुड़िया बरामद

Jamshedpur News: 3 अक्टूबर की रात मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापामारी की. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा. पुलिस बल की मदद से उसे पीछा कर पकड़ा गया. आरोपी के पास से ब्राउन शुगर की 71 पुड़ियां बरामद की गई.
 
ब्राउन शुगर मामले में आरोपी अरेस्ट

Jamshedpur News: मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक शमशाद खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की 71 पुड़ियां बरामद की हैं. बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन करीब 10.5 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा आरोपी के पास से 200 रुपये नकद भी मिले हैं.


इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापामारी की. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा. पुलिस बल की मदद से उसे पीछा कर पकड़ा गया.

 

तलाशी लेने पर शमशाद खान के कुर्ते की जेब से ब्राउन शुगर की 71 पुड़ियां बरामद हुईं. पुलिस ने सभी पुड़ियों को जब्त कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक शमशाद ने अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही