Search

 
 
 

Jamsedpur News : बहू को बंधक बना प्रताड़ित करने का आरोप, मां-बेटी ने लगाई गुहार

गरमनाला स्थित बीएसएनएल ऑफिस के समीप एक महिला को ससुराल में बंधक बनाकर मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता रोशनी कुमारी वर्मा और उसकी मां प्रभा देवी ने सास-ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
 

Jamsedpur :  गरमनाला स्थित बीएसएनएल ऑफिस के समीप एक महिला को ससुराल में बंधक बनाकर मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता रोशनी कुमारी वर्मा और उसकी मां प्रभा देवी ने सास-ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

 

प्रभा देवी का आरोप है कि जब वह बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंची तो उन्होंने ससुर तेज नारायण वर्मा को रोशनी के साथ मारपीट करते देखा. आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई.

 

ससुराल वालों पर यह भी आरोप लगाया कि रात में रोशनी को कमरे में बंद कर दिया गया और खाना भी नहीं दिया गया. दावा किया कि सास-ससुर घर में ताला लगाकर बाहर चले गए.


इधर रोशनी ने बताया कि उसने कौटिल्य से प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं. उसका आरोप है कि पिछले दो वर्षों से उसे मायके में रखा गया और अब घर से निकालने की कोशिश की जा रही है.

 

पीड़िता ने कहा कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी पति, सास और ससुर की होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही