Search

 
 
 

Ranchi News : बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप, FIR

आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की मोरहाबादी शाखा में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक के बड़े भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में विकास की पत्नी शिवानी शंकर के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. विकास कुमार अशोक नगर स्थित बुद्ध विहार रोड नंबर-1 में रहते थे.
 

Ranchi : आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की मोरहाबादी शाखा में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक के बड़े भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में विकास की पत्नी शिवानी शंकर के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. विकास कुमार अशोक नगर स्थित बुद्ध विहार रोड नंबर-1 में रहते थे.

 

प्राथमिकी के अनुसार, 10 मई की शाम करीब 6:55 बजे शिवानी शंकर की मां ने फोन कर परिवार को जानकारी दी कि विकास ने फांसी लगा ली है और उनका शव पारस अस्पताल में रखा गया है. सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अपने परिचितों को अस्पताल भेजा.

 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि विकास के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे, पेट फूला हुआ था, होंठ नीले पड़े थे और हाथ के अंगूठे पर स्याही जैसे निशान दिखाई दे रहे थे.

 

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के दौरान चोट और हाथ पर लगे निशानों का वीडियो बनाए जाने पर शिवानी शंकर की एक अधिवक्ता मित्र ने उन्हें धमकाने की कोशिश की.

 

विक्की कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि विकास की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अरगोड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही