Search

 
 
 

Jamshedpur News : कई घंटे तक छज्जे पर बैठा रहा आरोपी, पुलिस ने लिया हिरासत में

Jamshedpur : शहर के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग इलाके में सोमवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी इमारतों के बीच भागते हुए एक मकान के छज्जे पर चढ़ गया. पुलिस और उसके दोस्तों की समझाइश के बाद उसे रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : शहर के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग इलाके में सोमवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी इमारतों के बीच भागते हुए एक मकान के छज्जे पर चढ़ गया. पुलिस और उसके दोस्तों के समझाने के बाद उसे रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस अभिषेक को पकड़ने पहुंची तो वह नीतिबाग परिसर की इमारतों के बीच भागता रहा. बचने की कोशिश में वह एक इमारत के छज्जे पर चढ़ गया, जहां वह घंटों बैठा रहा. इस दौरान पुलिस लगातार उससे नीचे उतरकर सरेंडर करने की अपील करती रही.

 

कुछ देर बाद अभिषेक के दोस्त भी मौके पर पहुंचे और उससे बातचीत की. काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया. नीचे आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

 

पुलिस ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ शहर के सीतारामडेरा, गोविंदपुर और सिदगोड़ा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं. इनमें एक साइबर फ्रॉड का मामला भी शामिल है. फिलहाल पुलिस उससे सभी मामलों में पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

 

वहीं, कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद एक स्थानीय महिला ने भी अभिषेक पर चेन छिनतई का आरोप लगाया. महिला का दावा है कि उसकी चेन इसी युवक ने छीनी थी. पुलिस ने महिला के आरोप को भी गंभीरता से लिया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही