Search

Jamshedpur News: MGM अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद एक्शन, प्रबंधन ने 8 डॉक्टरों को थमाया शोकॉज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने दोनों मामलों की जांच की. जांच के बाद सर्जरी और शिशु रोग विभाग के 8 डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस दिया गया है.
 
सर्जरी विभाग के 6 डॉक्टरों से जवाब

एदेलबेड़ा निवासी सुखराम टुडू की शुक्रवार शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान मौत हुई थी. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था. मामले की जांच प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार और अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने की. डॉक्टरों ने बताया कि सुखराम को सांस लेने में परेशानी थी. उनका पर्चा गलती से सर्जरी विभाग में बना था. अस्पताल प्रबंधन इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद सर्जरी विभाग के 6 डॉक्टरों को नोटिस दिया गया.

इसे भी पढ़ें:

शिशु रोग विभाग के 2 डॉक्टर भी घेरे में

दूसरा मामला शिशु रोग विभाग में एक मरीज की मौत का है. इस मामले में भी परिजनों ने इलाज में लापरवाही की शिकायत की थी. जांच के दौरान दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. दोनों को भी शोकॉज नोटिस दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन अब सभी डॉक्टरों के जवाब का इंतजार कर रहा है. जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. प्रबंधन ने कहा है कि मरीजों के इलाज में लापरवाही या ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही