Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : फर्जी पत्रकारों व ‘प्रेस’ लिखे वाहनों पर होगी कार्रवाई- डीसी

डीसी ने प्रेस क्लब से जिले के सक्रिय और कार्यशील पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सूची मिलने के बाद “प्रेस” लिखे वाहनों की जांच कर अवैध रूप से इसका इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
Advertisement
डीसी से शिकायत करने पहुंचे प्रेस क्लब के सदस्य.

Jamshedpur : जमशेदपुरः में फर्जी पत्रकारों व अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है. इस मामले को लेकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के डीसी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की. कहा कि कई गैर-पत्रकार और अवांछित लोग “प्रेस” लिखे वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे असली पत्रकारों की छवि खराब हो रही है.

 

प्रेस क्लब ने डीसी को बताया कि कुछ लोग खुद को पत्रकार बताकर प्रेस का रौब दिखाते हैं और वैध-अवैध कारोबार को संरक्षण देने के साथ-साथ भयादोहन जैसी गतिविधियों में शामिल हैं. इससे पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हो रही है और आम लोगों का भी शोषण हो रहा है. क्लब ने ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने प्रेस क्लब से जिले के सक्रिय और कार्यशील पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सूची मिलने के बाद “प्रेस” लिखे वाहनों की जांच कर अवैध रूप से इसका इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही प्रेस के नाम पर लोगों को डराने-धमकाने और गलत गतिविधियों में शामिल लोगों को चिह्नित कर दंडित करने की बात कही. उपायुक्त ने डीटीओ को भी तत्काल ऐसे वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया है.

 

 

डीसी से मिलने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो. अजय शंकर, देवानंद सिंह, संदीप सवर्ण, जयेश ठाकेर, राघवेंद्र शर्मा, उमाशंकर दुबे, गोविन्द पाठक, अमजद खान, देवाशीष चटर्जी, रवि शंकर, अनिमेष सेन गुप्ता, विनय उपाध्याय, राजेश सिंह, चाणक्य साह, अनूप मिश्रा, उज्ज्वल कुमार, बाबू वसीम और ऋषव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही