Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में शुरू होगी सोलर क्रांति, चाकुलिया में लगेगा 7 मेगावाट का पावर प्लांट

यह महत्वाकांक्षी परियोजना झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) की ओर से तैयार की जा रही है. करीब 20 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस सोलर प्लांट पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला अब झारखंड की दूसरी सोलर सिटी के रूप में अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. जिले के चाकुलिया प्रखंड के पूर्णापानी क्षेत्र में 7 मेगावाट क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इससे चाकुलिया व आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी.

 

यह महत्वाकांक्षी परियोजना झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) की ओर से तैयार की जा रही है. करीब 20 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस सोलर प्लांट पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजना पूरी होने के बाद चाकुलिया के साथ-साथ बहरागोड़ा प्रखंड के कई इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा.

 

 

इस प्लांट के शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. गर्मी में बिजली संकट से परेशान लोगों को राहत मिलेगी और 24 घंटे बेहतर बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी.

 

सोलर प्लांट से तैयार बिजली को स्थानीय पावर हाउस तक पहुंचाया जाएगा, जहां से इसे घरों, सरकारी संस्थानों और अन्य उपभोक्ताओं तक वितरित किया जाएगा. इससे लोगों को स्थिर, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल बिजली मिल सकेगी. साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी.

 

यह परियोजना केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी. बेहतर बिजली मिलने से छोटे उद्योग, व्यापारिक प्रतिष्ठान और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा. पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी यह योजना अहम मानी जा रही है, क्योंकि सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती 23 मई इस योजना का शिलान्यास करेंगे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही