Search

Palamu News : मानसिक अवसाद कलंक नहीं, समय पर इलाज से बच सकती है जिंदगी- सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव.

Medininagar : पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिलेवासियों से मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को तत्काल इलाज कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अवसाद, घबराहट, नींद नहीं आना, उदासी या आत्महत्या जैसे विचार आने वाले लोगों का इलाज संभव है. समय पर इलाज से जीवन बचाया जा सकता है.

 

सिविल सर्जन ने बताया कि जिला अस्पताल मेदिनीनगर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को विशेषज्ञ मनोचिकित्सक द्वारा नि:शुल्क ओपीडी, परामर्श और दवा उपलब्ध करायी जाती है. इसके अलावा भारत सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर 24 घंटे गोपनीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है.

 

 

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मानसिक रूप से परेशान लोगों की पहचान कर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग करें. कहा कि अवसाद को छुपाने की बजाय इलाज कराना जरूरी है. जागरूकता और समय पर उपचार से मानसिक रोगों पर काबू पाया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//