Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : मेदिनीनगर में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का छापा, 2 कार जब्त, बाइक सवारों पर भी कार्रवाई

एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी की गई. इस दौरान कई जगहों पर बिना वजह सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां व संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गयी.
Advertisement
Advertisement
पाहन की जांच करती पुलिस.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस ने अड्डेबाजी व संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ देर शाम अभियान चलाया. एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी की गई. इस दौरान कई जगहों पर बिना वजह सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां व संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गयी.

 

पुलिस ने BOSS लिखा एक कार और एक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. वहीं, कई बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फाइन किया गया. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कागजात, नंबर प्लेट और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की.

 

 

एसडीपीओ ने युवकों को सड़क किनारे अड्डेबाजी नहीं करने की चेतावनी दी. कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, स्टंटबाजी, हुड़दंग व अनावश्यक भीड़ लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही