Jamshedpur News : आदित्यपुर में विशाल गोराई पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विक्की कुमार पांडे व बजरंगी कुमार महतो को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा व एक गोली बरामद की गई है. विक्की पांडे गम्हरिया स्टेशन रोड के साईं नगर का रहने वाला है. वहीं, बजरंगी महतो चौका थाना क्षेत्र के खूंटी गांव का निवासी है. दोनों को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात विशाल गोराई अपना होटल बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान भीतरी पुलिया के पास उन पर फायरिंग की गई थी. आरोप है कि विक्की पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल को निशाना बनाया. गोली विशाल की कमर के पास लगी थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

