Search

 
 
 

Jamshedpur News : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक की तैयारी तेज

Jamshedpur News: डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बिजली, विसर्जन घाट, पहुंच पथ और अन्य जरूरी सुविधाओं की तैयारी समय पर पूरी करें.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, धालभूम व घाटशिला एसडीओ समेत अन्य वरीय अधिकारी व कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं. ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बिजली, विसर्जन घाट, पहुंच पथ और अन्य जरूरी सुविधाओं की तैयारी समय पर पूरी करें. उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकास की व्यवस्था, आपातकालीन रास्ते तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

यातायात व्यवस्था को लेकर प्रमुख पूजा पंडालों, मुख्य सड़कों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया. वैकल्पिक मार्ग और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया.

 

उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की. कहा कि विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए. विसर्जन घाटों पर वॉलंटियर की तैनाती करने का निर्देश दिया. ताकि पुलिस और प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में सहयोग मिल सके. नगर निकाय के पदाधिकारियों और जुस्को प्रबंधन को विसर्जन घाटों की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही