Search

 
 
 

Jamshedpur News: पर्यटन स्थलों के विकास की तैयारी में प्रशासन, डीसी ने करकेट्टा डैम का किया निरीक्षण

Jamshedpur News: डीसी ने कुचाई स्थित करकेट्टा डैम, खरसावां स्थित शिव मंदिर और राजनगर स्थित भीमखंदा का निरीक्षण किया. उन्होंने इन स्थलों पर मौजूद सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और विकास की संभावनाओं की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि पर्यटन स्थलों का विकास होने से न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
 
निरीक्षण करते उपायुक्त नितिश कुमार सिंह

Jamshedpur News: जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने और पर्यटकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया.


इसे भी पढ़ें:

 

इस दौरान डीसी ने कुचाई स्थित करकेट्टा डैम, खरसावां स्थित शिव मंदिर और राजनगर स्थित भीमखंदा का निरीक्षण किया. उन्होंने इन स्थलों पर मौजूद सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और विकास की संभावनाओं की जानकारी ली.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला पर्यटन पदाधिकारी अमित कुमार को तीनों पर्यटन स्थलों के विकास के लिए  एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, शौचालय, रोशनी, पार्किंग, पहुंच पथ और बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी.

 

डीसी ने कहा कि पर्यटन स्थलों का विकास होने से न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. जिला प्रशासन का उद्देश्य इन पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से लैस कर पर्यटन को बढ़ावा देना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही