Search

 
 
 

Jamshedpur News: बागुनहातु में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई, बालू लदे तीन वाहन जब्त

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुनहातु में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुनहातु में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुमंडल प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बालू घाट पर छापेमारी कर बालू से लदे तीन 407 वाहनों को जब्त किया.

 

अधिकारियों की टीम जैसे ही घाट पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मौके से फरार हो गए. हालांकि टीम ने अवैध रूप से बालू खनन कर रहे तीन वाहनों को पकड़ लिया और उन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

 

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. शिकायतों के सत्यापन के बाद यह अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है.

 

खनन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है, जबकि स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए नियमित निगरानी की मांग की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही