Search

 
 
 

Jamshedpur News : मानगो में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार मैरेज हॉल की दीवार से टकराई

मानगो के चेपापुल इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया. पारडीह की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक मैरेज हॉल की दीवार से जा टकराई
 

Jamshedpur : मानगो के चेपापुल इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया. पारडीह की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक मैरेज हॉल की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से मानगो की ओर जा रही थी. चेपापुल के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद कार सड़क से उतरकर सीधे मैरेज हॉल परिसर में घुस गई और दीवार से टकरा गई.

 

घटना के समय मैरेज हॉल के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. इस वजह से किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चेपापुल क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और यातायात सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही