Jamshedpur News : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के छात्रावास को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. हॉस्टल नंबर 1 और 2 में अवैध रूप से रह रहे नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के कमरों में प्रशासन ने ताला लगा दिया है.
इसे भी पढ़ें
दरअसल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहले ही आदेश जारी कर नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट को 31 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कमरे खाली नहीं किए गए. इसके बाद जिला प्रशासन और साकची थाना पुलिस की मदद से हॉस्टल नंबर 1 और 2 के कमरों में ताला लगा दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

