Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : टाटा स्टील में प्रशासनिक फेरबदल, ब्लॉक क्लोजर की संभावना

Jamshedpur : टाटा स्टील ने संगठन में नेतृत्व विकास और करियर ग्रोथ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल किया है
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : टाटा स्टील ने संगठन में नेतृत्व विकास और करियर ग्रोथ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल किया है. कंपनी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 जुलाई से कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. 

 

वर्तमान में डब्ल्यूआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग का नेतृत्व कर रहे मो. परवेज कैसर को सीआरएम बारा के मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग में हेड मेंटेनेंस नियुक्त किया गया है. नई भूमिका में वह तकनीकी मामलों में चीफ मैकेनिकल मिल्स व प्रशासनिक मामलों में चीफ कोल्ड रोलिंग कॉम्प्लेक्स वेस्ट को रिपोर्ट करेंगे. उनका कार्यस्थल जमशेदपुर ही रहेगा.

 

वहीं, गिलियन एन. मिरांडा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. वर्तमान में वह ग्लोबल वायर्स इंडिया में हेड फाइनेंस एवं वायर्स बिजनेस की फाइनेंशियल कंट्रोलर हैं. अब वह एचआरपीजीएल परियोजना और सीआरसी वेस्ट से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों की भी निगरानी करेंगी. इस नई भूमिका में वह चीफ फाइनेंस ई एंड पी व कैपिटल प्लानिंग को रिपोर्ट करेंगी और गोरेगांव से अपना कार्य जारी रखेंगी.

 

दूसरी ओर, जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में एक बार फिर ब्लॉक क्लोजर लागू होने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार उत्पादन में लगातार गिरावट और कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण प्रबंधन जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को ब्लॉक क्लोजर लागू करने पर विचार कर रहा है.

 

बताया जा रहा है कि प्लांट में पहले से तैयार बड़ी संख्या में वाहन विभिन्न स्थानों पर खड़े हैं. ऐसे में उत्पादन की रफ्तार को नियंत्रित करने और संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही