Search

 
 
 

Jamshepur News : MGM में शव की आंखों से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Jamshepur News :मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बलरामडीह बस्ती निवासी राजू के रूप में हुई है. मृतक के दोस्त राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह राजू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
 
मृतक राजू

Jamshepur News : एमजीएम अस्पताल में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब एक मृतक के परिजनों ने शव की आंखों से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया. घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी बात पर अड़े रहे.

 

 

मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बलरामडीह बस्ती निवासी राजू के रूप में हुई है. मृतक के दोस्त राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह राजू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. रात हो जाने के कारण परिजनों ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया. गुरुवार सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे, तो उन्होंने उसकी आंखों में असामान्य लालिमा देखी. परिजनों का कहना था कि पहले उसकी आंखें ऐसी नहीं थीं. इसके बाद उन्होंने शव के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

 

परिजनों के अनुसार, राजू घर का इकलौता चिराग था और वह पेंटिंग का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल अधीक्षक के सामने हंगामा कर रहे थे. वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही