Search

 
 
 

कॉफी विद करण 9 में रवि किशन ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोलें चलकर नहीं, रेंगकर यहां तक पहुंचा...

Lagatar Desk :रवि किशन ने बताया कि 1990 के दशक में उनके पिता अभिनय के खिलाफ थे और चाहते थे कि वे पुश्तैनी काम या सरकारी नौकरी करें. रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता की नाराजगी के बाद उनकी मां ने घर छोड़ने में मदद की थी
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : अभिनेता और सांसद रवि किशन ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के एपिसोड में अक्षय कुमार के साथ अपने शुरुआती दिनों और संघर्षों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग चलकर ऊपर पहुंचते हैं, वहीं उन्होंने रेंगकर यह मुकाम हासिल किया है

 

 

पिता का विरोध

रवि किशन ने बताया कि 1990 के दशक में उनके पिता अभिनय के खिलाफ थे और चाहते थे कि वे पुश्तैनी काम या सरकारी नौकरी करें. रामलीला में साड़ी पहनने पर पिता की नाराजगी के बाद उनकी मां ने घर छोड़ने में मदद की थी

 

बातचीत के दौरान रवि ने बताया कि भोजपुरी फिल्म निर्माता मोहन प्रसाद ने उन्हें फिल्म 'सैयां हमार' का ऑफर दिया था. शुरुआत में वह इसे लेकर असमंजस में थे, लेकिन मां की सलाह पर उन्होंने फिल्म करने का फैसला किया.

 

 

सैयां हमार से मिली नई पहचान

रवि किशन के मुताबिक, सैयां हमार बड़ी हिट साबित हुई और इसने भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में भी मदद की. उन्होंने हिंदी फिल्मों का अनुभव भोजपुरी सिनेमा में इस्तेमाल किया. उनका लिट्टी-चोखा वाला देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया.

 

रवि की संघर्ष की कहानी सुनकर अक्षय कुमार ने भी उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि काम करते रहना चाहिए और लगातार फिल्में बनाते रहना चाहिए. बता दें कि शो में रवि किशन को बुलाने का सुझाव खुद अक्षय कुमार ने दिया था.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही