Search

 
 
 

Jamshedpur News : बढ़ते अपराध के बीच बिष्टुपुर में पुलिस की रात्रि गश्ती, गलियों में निकला पुलिस बल

Jamshedpur News : रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और विभिन्न गलियों का जायजा लिया. पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती. देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए.
 
पुलिस की रात्रि गश्ती

Jamshedpur News : शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रात्रि गश्ती तेज कर दी है. इसी क्रम में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी पूरे दल-बल के साथ थाना क्षेत्र की विभिन्न मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी गश्त करते नजर आए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और विभिन्न गलियों का जायजा लिया. पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती. देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए.

 

थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गली-गली रात्रि गश्ती की जा रही है. पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है.

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी आवश्यक कार्य के देर रात घर से बाहर न निकलें. साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया. थाना प्रभारी ने लोगों से शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में रात्रि गश्ती और निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही