Jamshedpur News : जमशेदपुर के राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी निवासी अनुपम सिन्हा ने बुधवार को डीसी कार्यालय के बाहर खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा बलों व लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इसे भी पढ़ें
अनुपम सिन्हा ने आरोप लगाया कि पिछले सात-आठ महीनों से वह कॉलोनी में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
अनुपम सिन्हा ने बताया कि राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी स्थित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी में गलत तरीके से काम हो रहा है. उन्होंने सोसाइटी में 10 से 12 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया. सोसाइटी के अध्यक्ष एसके पांडेय और उपाध्यक्ष आशीष राय का नाम लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि वह इस मामले में डीसी, एसडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को 23 बार लिखित शिकायत दे चुके हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

