Search

 
 
 

Jamshedpur News: खण्डामौदा में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

खण्डामौदा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया. आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया पंचानन मुंडा शामिल हुए. इस पर मुखिया ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है और प्रत्येक महिला को अपने बच्चे को नियमित स्तनपान जरूर कराना चाहिए.
 

Himangshu katan 

Baharagora: खण्डामौदा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया. आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया पंचानन मुंडा शामिल हुए. इस पर मुखिया ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है और प्रत्येक महिला को अपने बच्चे को नियमित स्तनपान जरूर कराना चाहिए. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस दौरान महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, सही तरीके से हाथ धोने के महत्व तथा किशोरियों को आइएफए (IFA) टैबलेट के नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया गया, वहीं एएनएम स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक तस्वीरों व पोस्टर के जरिए और स्थानीय सेविकाओं ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्तनपान का प्रभावी संदेश दिया. इस अवसर पर सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, एएनएम छात्राएं तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही