Search

Jamshedpur News:जिला बदर कुख्यात अपराधी को बागबेड़ा पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिला बदर घोषित अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिए जाने के बावजूद वह लगातार बागबेड़ा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था  और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन कर रहा था.

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक तिवारी उर्फ काना बागबेड़ा क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस के अनुसार, तड़ीपार अवधि के दौरान भी उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जानकारी सामने आ रही थी.

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दीपक तिवारी उर्फ काना का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ मारपीट, रंगदारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. इसी कारण उसे पूर्व में जिला बदर किया गया था. लेकिन वह आदेश का पालन नहीं कर रहा था.

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

इस कार्रवाई में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, संतोष कुमार, सुनील कुमार यादव और थाना के सशस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//