Himangshu karan
Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा मंडल भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण और देश की अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया. समारोह में सुमन कल्याण मंडल, रंजीत कुमार बाला, काजल महाकुड, मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास व उत्पल पैड़ा, महादेव बैठा, मंत्री कविंद्रनाथ कुंडू व गौरांग साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी ने डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

