Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: गोविंदपुर में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना गोविंदपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जोड़ने वाली सड़क पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी.

 

मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाबांधा निवासी 40 वर्षीय सुखदेव गोराई अपने साथी काली दास राजवाड़ के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में सुखदेव गोराई को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

वहीं बाइक पर सवार काली दास राजवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पैर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजने में मदद की. गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे और वाहन दोनों को पकड़ लिया. बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

घटना के बाद घोड़ाबांधा और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही