Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: गोलमुरी में सरिया गबन मामले में 3 अरेस्ट, 29 टन सरिया बरामद

गोलमुरी थाना की पुलिस ने सरिया गबन के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने करीब 29 टन सरिया बरामद किया है. इस मामले में वाहन मालिक, चालक व सरिया खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. बरामद सरिया की कीमत लाखों बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना की पुलिस ने सरिया गबन के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने करीब 29 टन सरिया बरामद किया है. इस मामले में वाहन मालिक, चालक व सरिया खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. बरामद सरिया की कीमत लाखों बताई जा रही है.

 

ज्ञात हो कि गबन के संबंध पिछले  22 अप्रैल को गोलमुरी थाना में कांड संख्या 49/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वाहन संख्या CG15CZ-2138 से भेजे गए सरिया का रास्ते में ही गबन कर लिया गया. आरोप था कि वाहन मालिक व चालक ने माल को तय स्थान तक पहुंचाने की बजाय उसे बेचने की साजिश रची.

 

 

इस मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर 11 मई को छापेमारी कर बलवंत कुमार यादव, सुमंत कुमार व गुड्डू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. बलवंत वाहन का मालिक है, जबकि सुमंत चालक व गुड्डू सरिया खरीदने वाला दुकानदार बताया गया है.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 540 बंडल सरिया बरामद किया, जिसका कुल वजन करीब 29 टन है. इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से माल को बेचने की योजना बनाई थी. छापेमारी टीम में एसआई राज रोशन सिन्हा, इन्द्रदेव राम, रफीक आलम सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही