Search

 
 
 

Jamshedpur News: बंगाल क्लब  रोड फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल, एक मैगजीन और 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है.
 

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल, एक मैगजीन और 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है.

 

जानकारी के अनुसार,  बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के समीप एक अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए साकची थाना पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई.

 

जांच के दौरान मिले गुप्त इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विपिन शुक्ला की पहचान की. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाना बदल रहा था और शहर छोड़ने की तैयारी में था.

 

पूछताछ के दौरान विपिन शुक्ला ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश और सामने वाले को डराने-धमकाने के उद्देश्य से उसने गोली चलाई थी.

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, एक मैगजीन और 7.65 एमएम की एक गोली बरामद की है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचा और घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.

 

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही