Search

 
 
 

Palamu News : दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Palamu  : सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में विश्रामपुर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी तस्लीम अंसारी के पुत्र अंबर अली (18 वर्ष), जोहार अली (20 वर्ष) तथा पाटन थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी मुन्ना कुमार रवि (35 वर्ष) और गोलू कुमार (14 वर्ष) शामिल हैं.

 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जोहार अली अपने छोटे भाई अंबर अली के साथ बाइक से मेदिनीनगर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव के समीप दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए  एमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही