Search

 
 
 

Jamshedpur News : दिनदहाड़े युवक से मोबाइल छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

Jamshedpur News : सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू की.पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया गया कि बाइक सवार बदमाश युवक के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसका मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गए.
 
युवक का मोबाइल फोन छीनकर बदमाश फरार

Jamshedpur News : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन  कर फरार हो गए. घटना के बाद युवक ने तत्काल उलीडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू की.पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया गया कि बाइक सवार बदमाश युवक के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसका मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गए.

 

दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता देखी गई. वहीं, बुधवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छिनतई की दो घटनाएं सामने आई हैं. सोनारी थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. एक ही दिन में हुई दोनों घटनाओं के बाद पुलिस शहर में सक्रिय छिनतई करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही