Search

 
 
 

Jamshedpur News : 14वीं JPSC में धांधली के खिलाफ भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जमशेदपुर महानगर भाजयुमो ने मंगलवार को प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकाला.
 
मशाल जुलूस निका्लते भाजपा व भाजयुमो के लोग.

Jamshedpur : 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जमशेदपुर महानगर भाजयुमो ने मंगलवार को प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकाला. राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

 


भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. उनके हाथों में मशाल व तख्तियां थीं. नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता लगातार सवालों के घेरे में है. इससे लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है. युवाओं के हितों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाती है, तो पार्टी राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही