Search

 
 
 

Jamshedpur news : ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, बोले- रात 2 बजे तक मेहनत, फिर भी पेआउट कम

Jamshedpur news : इस दौरान सड़क पर जोखिम उठाकर काम करने के बावजूद उन्हें मेहनत के हिसाब से भुगतान नहीं मिल रहा है. डिलीवरी बॉय की मांग है कि कंपनी उनका पेआउट बढ़ाए, ताकि उन्हें काम के बदले उचित कमाई हो सके.
 
ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय
  •  आईडी बंद करने की मिलती है धमकी

Jamshedpur news : ब्लिंकिट में काम करने वाले डिलीवरी बॉय ने कम पेआउट मिलने को लेकर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करते हैं. कई बार रात 1 से 2 बजे तक डिलीवरी करनी पड़ती है. 

 

 

इस दौरान सड़क पर जोखिम उठाकर काम करने के बावजूद उन्हें मेहनत के हिसाब से भुगतान नहीं मिल रहा है. डिलीवरी बॉय की मांग है कि कंपनी उनका पेआउट बढ़ाए, ताकि उन्हें काम के बदले उचित कमाई हो सके.

 

डिलीवरी बॉय के अनुसार, पहले एक किलोमीटर की डिलीवरी पर 16 रुपये तक मिलते थे, लेकिन अब भुगतान घटाकर 12 से 13 रुपये कर दिया गया है. उनका आरोप है कि पेआउट कम होने से उनकी कमाई पर असर पड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि लंबी दूरी की डिलीवरी के टूर कम हो रहे हैं, जिससे आमदनी और प्रभावित हो रही है.

 

डिलीवरी बॉय का कहना है कि दूसरे स्टोरों के मुकाबले उनके स्टोर में कम पेआउट दिया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी कोई दूसरी मांग नहीं है. वे सिर्फ चाहते हैं कि प्रति किलोमीटर मिलने वाली राशि बढ़ाई जाए, ताकि दिन-रात मेहनत करने के बाद उन्हें उचित कमाई हो सके.

 

डिलीवरी बॉय ने आरोप लगाया कि वे अपनी समस्या को लेकर कार्यालय में भी बात कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. उनका दावा है कि पेआउट बढ़ाने की मांग करने पर उन्हें आईडी बंद करने की धमकी दी जाती है. उनके मुताबिक, उनसे कहा जाता है कि काम करना है तो करो, नहीं तो छोड़ दो, और जरूरत पड़ने पर आईडी बंद कर दी जाएगी.

 

डिलीवरी बॉय ने कंपनी प्रबंधन से उनकी समस्या पर ध्यान देने और पेआउट बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि वे केवल अपनी मेहनत का उचित पैसा चाहते हैं. हालांकि, भुगतान में कटौती और आईडी बंद करने की कथित धमकी को लेकर ब्लिंकिट प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही