Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत नागुड़साई (बरागड़िया पंचायत) गांव निवासी छात्र सागर तोराई की भुवनेश्वर स्थित सान सिटी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वही भुवनेश्वर के गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष का छात्र था.
इसे भी पढ़ें:
बताया गया कि, वह मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जब उसके साथ रहने वाले दो दोस्त नाश्ता करने बाहर गया, तभी यह घटना घटी और वापस लौटने पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई. उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
वहीं रोते-बिलखते परिजनों ने भुवनेश्वर के स्थानीय पुलिस थाने में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है. उधर पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने के इंतजार में पूरे नागुड़साई गांव में मातम पसरा हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

