Jamshedpur News : जमशेदपुर के साकची स्थित होटल गणगौर में खरीदारी करने पहुंचे व्यवसायी गणेश अग्रवाल के साथ पॉकेटमारी की घटना हुई. गणेश अग्रवाल के मुताबिक, वह सुबह करीब 10:30 बजे मिठाई लेने होटल पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी जेब में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये चोरी हो गए.
इसे भी पढ़ें
घटना की जानकारी होने पर होटल के CCTV फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में एक व्यक्ति गणेश अग्रवाल के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है. आरोप है कि इसी व्यक्ति ने मौका देखकर उनकी पीछे वाली जेब से रुपये निकाल लिए और वहां से खिसक गया. CCTV में व्यक्ति पॉकेटमारी की कोशिश करते दिखाई दे रहा है.
घटना के बाद गणेश अग्रवाल ने CCTV फुटेज के साथ साकची थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.़
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

