Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पैदल मार्च निकाली.
अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है. लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि अन्य जिलों में भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद प्रक्रिया पूरी कर नियुक्तियां भी दी जा चुकी हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम में अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.
अभ्यर्थियों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिल सके.

