Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: कार-ऑटो की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बुक स्टोर के पास गुरुवार को कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बुक स्टोर के पास गुरुवार को कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हादसे में ऑटो का आगे का शीशा पूरी तरह टूट गया, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

 

 

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बुक स्टोर की ओर से एक कार आ रही थी, जबकि सामने से एक ऑटो पहुंच रहा था. इसी दौरान ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे कार से जा भिड़ा. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला शीशा चकनाचूर हो गया. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकाला.

 

Uploaded Image

हादसे के बाद ऑटो चालक ने दावा किया कि वह मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है. उसके अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह ऑटो पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई.वहीं, कार में सवार महिलाओं ने चालक के इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और इसी वजह से हादसा हुआ. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई. कार सवार लोगों ने वाहन में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की.

 

बाद में ऑटो चालक ने कार में हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही